facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन में हवाई किराया हुआ लगभग दोगुना, दीवाली पर यात्रियों की भारी भीड़ से बढ़ी मांग

Advertisement

ईजमाईट्रिप के अनुसार हैदराबाद से नागपुर और कोलकाता के लिए उड़ानों के किराये तेजी से बढ़े हैं

Last Updated- October 16, 2025 | 9:36 PM IST
Plane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दीवाली का त्योहार अपनों के संग मनाने के लिए लोग कामकाज से छुट्टी लेकर दूर-दूर से आते हैं। बहुत से लोग इस दौरान कुछ पल सुकून से गुजारने के लिए पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं तो कई धार्मिक स्थलों की ओर जाते हैं। इस तरह त्योहार पर यात्रा में वृद्धि को देखते हुए लोकप्रिय मार्गों पर हवाई किराये और होटल बुकिंग में खासी बढ़ोतरी हुई है। होटल कमरों की मांग में सालाना हिसाब से 20-25 प्रतिशत तक उछाल आई है।

ईजमाईट्रिप के अनुसार हैदराबाद से नागपुर और कोलकाता के लिए उड़ानों के किराये तेजी से बढ़े हैं। आमतौर पर इन हवाई रूट पर टिकट 4,500 रुपये से 6,500 रुपये के बीच होता है, लेकिन अब यह 11,500 रुपये से 16,500 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह हैदराबाद से दिल्ली के लिए हवाई किराया 5,500-8,500 रुपये से बढ़कर 8,500-18,500 रुपये के बीच हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि हवाई किराये में यह बढ़ोतरी 20 अक्टूबर से शुरू होने वाले दीवाली सप्ताह से दो से तीन महीने पहले दर्ज की गई थी। दूसरे शब्दों में कहें तो यात्रियों द्वारा दो से तीन महीने पहले उड़ान की बुकिंग की गई थी।

दूसरी ओर इक्सिगो के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा कि दीवाली से ठीक पहले यात्रा के लिए स्पॉट किराये में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसलिए अंतिम समय में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए बुकिंग कराने का यह आदर्श समय है। उन्होंने कहा कि तिरुपति और वाराणसी जैसे आध्यात्मिक स्थलों में दीवाली की अवधि के लिए बुकिंग में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है। बाजपेयी ने यह भी कहा, ‘थाईलैंड और वियतनाम के लिए बुकिंग में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। श्रीलंका पहली बार 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ शीर्ष पर है।’

दीवाली सीजन में हवाई किराया ही नहीं बढ़ा है, बल्कि होटल बुकिंग में भी 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। आईकोनिका के संस्थापक और रॉयल ऑर्किड होटल्स के अध्यक्ष अर्जुन बलजी ने कहा कि कमरों की मांग में यह रुझान क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या तक जारी रहेगा और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटलों में 90 से 95 प्रतिशत तक कमरे बुक होने की उम्मीद है। ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, ‘हमारे प्लेटफॉर्म पर कमरों की बुकिंग में 20 से 25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होने की उम्मीद है।

उनके अनुसार, जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, वाराणसी, गोवा, केरल, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी सर्किट पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। थॉमस कुक इंडिया के अध्यक्ष और कंट्री हेड (हॉलिडेज़, माइस वीजा) राजीव काले ने कहा कि शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पसंदीदा स्थलों में स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, स्पेन और पुर्तगाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपने बाहरी अनुभवों और वन्यजीवों के लिए लोकप्रिय हैं, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया अपनी परंपरा और पॉप संस्कृति के कारण युवाओं को आकर्षित करते हैं।

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement