facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DMRC ने 18 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए पल्स पोलियो बूथ, यहां देखें लिस्ट

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 4:52 PM IST
DMRC has set up pulse polio booths at 18 metro stations, see the list here

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम 2023-24 के लिए दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए हैं। बूथ 2 जून तक खुले रहेंगे और दो पालियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक काम करेंगे।

इससे पहले पंजाब सरकार ने तीन दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान भी शुरू किया था। एक जिला अस्पताल से अभियान की शुरुआत करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान में 28 मई से 30 मई तक पंजाब के 12 जिलों में 0-5 वर्ष की आयु के 14 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा ने भी रविवार को इसी तरह का एक अभियान शुरू किया, जिसमें कहा गया कि छह जिलों में पल्स पोलियो 2023-24 के पहले उप-राष्ट्रीय टीकाकरण राउंड (sub-national immunisation round) के तहत लगभग 15 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ये छह जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, सोनीपत और कैथल हैं।

बूथ दिवस में जिन बच्चों को दवा नहीं पिलाई जा सकी, उनको पोलियो की दवा पिलाने के लिए घर-घर जाकर हरियाणा में तीन दिवसीय अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। पहले दिन, राज्य में पांच साल से कम उम्र के लगभग 790,000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

पोलियो बूथ वाले मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट

कुतुब मीनार
सुल्तानपुर
नई दिल्ली
अर्जन गढ़
दिल्ली हाट – आईएनए
एम्स
ग्रीन पार्क
हौज खास
मालवीय नगर
साकेत
लाजपत नगर
कालकाजी मंदिर
गोविंदपुरी
हरकेश नगर ओखला
जसोला अपोलो
सरिता विहार
बदरपुर बॉर्डर
छतरपुर

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement