facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रेल के पास न बनाएं ‘रील’, वरना पड़ जाएगा महंगा; रेलवे बोर्ड ने जारी किए कड़े निर्देश

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि कई वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि लोग सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब चले जाते हैं, यह समझे बिना कि ट्रेन कितनी तेज गति से चल सकती है।

Last Updated- November 16, 2024 | 12:03 PM IST
Representative Image

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि कोई व्यक्ति रील बनाने के चक्कर में सुरक्षित रेल संचालन में बाधा डालता है या यात्रियों को असुविधा पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। यह कदम हाल ही में सामने आए उन घटनाओं के बाद उठाया गया है, जहां लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेनों में खतरनाक स्टंट किए, जिससे रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं।

जान जोखिम में डाल रहे लोग

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रील बनाने के लिए लोग अब खतरनाक हद तक जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोग केवल अपनी जान जोखिम में नहीं डालते, बल्कि रेलवे ट्रैक पर वस्तुएं रखकर या चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करके सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं।”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता

अधिकारी ने कहा कि कई वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि लोग सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब चले जाते हैं, यह समझे बिना कि ट्रेन कितनी तेज गति से चल सकती है। इस लापरवाही के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।

रेलवे सुरक्षा पर सख्त नजर

रेलवे बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को निर्देश दिया है कि रील बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रील बनाने के दौरान किसी भी असुरक्षित गतिविधि को अंजाम देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 16, 2024 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement