facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल में ड्रिलिंग और पाइप डालने का काम पूरा, कभी भी बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव कर्मियों ने सिलक्यारा सुरंग के मलबे में से 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया है।

Last Updated- November 28, 2023 | 3:23 PM IST
Rescue operations in progress after workers are trapped in a tunnel collapse, in Uttarkashi
Rescue operations in progress after workers are trapped in a tunnel collapse, in Uttarkashi

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में बचाव कर्मियों ने मंगलवार को मलबे के अंदर 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया। साथ ही बचाव पाइप के अंतिम हिस्से को ड्रिल करके बनाए गए रास्ते से भीतर भी डालने के प्रक्रिया पूरी हो गई है और 16 दिन से इसमें फंसे मजदूर किसी भी क्षण बाहर निकल सकते हैं। यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी।

CM धामी ने कहा- पाइप डालने का काम पूरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग के मलबे में से बचाव पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और सुरंग में पिछले 16 दिन से फंसे हुए 41 मजदूरों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। बचाव कर्मियों ने सुरंग में मलबे में 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम मंगलवार दोपहर तक पूरा कर लिया।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बाबा बौखनाग के अपार आशीर्वाद से, देश के करोड़ों नागरिकों की प्रार्थनाओं के फलस्वरूप और अभियान में लगीं बचाव एजेंसियों के अथक प्रयासों के कारण सुरंग में पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और हमारे भाइयों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।’


सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे।

Also read: Uttarakhand Tunnel Collapse: सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए एंबुलेंस तैयार, सड़कों की मरम्मत की जा रही

मंगलवार की सुबह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचे थे और कहा था कि लगभग 52 मीटर ड्रिलिंग की गई है, और उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी और मजदूरों को निकाला जा सकेगा।

PM मोदी ले रहे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कॉल के जरिए धामी से चल रहे बचाव और राहत प्रयासों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने फंसे हुए श्रमिकों का हालचाल पूछा और मुख्यमंत्री को बचाव कार्यों में शामिल लोगों के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Also read: Uttarakhand Tunnel Collapse: सुरंग के मलबे में अब तक 52 मीटर पाइप डाला गया – CM धामी

धामी ने सुरंग के अंदर ड्रिलिंग कार्यों की प्रगति के बारे में पीएम को अपडेट किया और कहा कि यदि बचावकर्मियों को इस दौरान कोई बाधा नहीं आती है, तो सभी श्रमिकों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

PM मोदी ने मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि फंसे हुए श्रमिकों के परिवारों को कोई समस्या न हो।

रैट-होल माइनिंग एक्सपर्ट्स कर रहे खुदाई

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चार धाम मार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के ढह गए हिस्से के अंतिम 10 या 12 मीटर के मलबे के माध्यम से खुदाई में बारह रैट-होल माइनिंग एक्सपर्ट्स शामिल थे।

रैट-होल माइनर्स सोमवार रात से मैन्युअल रूप से ड्रिलिंग कर रहे हैं। इस प्रकार उत्पन्न मलबे को बचाव पाइप से रस्सियों का उपयोग करके मैन्युअल रूप से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद मजदूरों को ले जाया जाएगा चिन्यालीसौड़ अस्पताल

मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल (Chinyalisaur Hospital) ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि सुरंग के अंदर फंसे 41 कर्मचारी ठीक और सुरक्षित हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement