facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नशा सबसे बड़ा खतरा, स्कूल-कॉलेज हैं पहले निशाने पर: सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने कहा, ‘स्कूल और कॉलेज पहले शिकार हैं। नॉर्कोटिक्स सबसे बड़ा खतरा है।’

Last Updated- June 03, 2025 | 10:49 PM IST
Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नशीले पदार्थों को देश का सबसे बड़ा गभीर खतरा बताते हुए कहा कि इस पर लगाम लगाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को बेहतर समन्यव बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया स्कूल और कॉलेजों को निशाना बना रहे हैं, जिन्हें बचाने की जरूरत है।

सीतारमण ने कहा, ‘स्कूल और कॉलेज पहले शिकार हैं। नॉर्कोटिक्स सबसे बड़ा खतरा है।’

उन्होंने नई दिल्ली में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के नए मुख्यालय भवन के उद्धाटन कार्यक्रम में कहा, ‘हमें खतरे के आकार और दायरे के बारे में अधिक समन्वय एवं अधिक समझ की जरूरत है।’

सीतारमण ने प्रवर्तन अधिकारियों से कहा, ‘पूरे नेटवर्क और सिंडिकेट को खत्म करने का लक्ष्य होना चाहिए।’  वित्त मंत्री ने डीआरआई अधिकारियों से अपराध के सरगनाओं पर नजर रखने का सुझाव देते हुए कहा, ‘अगर आप छोटी मछलियों को पकड़ते हैं तो कोई फायदा नहीं। बड़ी मछलियां वे हैं जो हमारी कई कार्रवाइयों से अछूती हैं। हमें पूरी तस्करी श्रृंखला, पूरी नापाक ऑपरेशन श्रृंखला को ट्रैक करके उस पर कार्रवाई करने की ज़रूरत है।’

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement