facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 10:07 AM IST
Metro Extension: Cabinet approves proposal for expansion of Metro in Gurugram

दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के कारण बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नया संसद भवन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास स्थित है जो ‘येलो लाइन’ और ‘वायलेट लाइन’ पर आने वाला ‘इंटरचेंज’ स्टेशन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और पुजारियों की उपस्थिति में नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट किया, “दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से मिले निर्देश के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन के द्वार रविवार को मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से बंद हैं। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में ‘इंटरचेंज’ यानी मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है।

अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन पर द्वार बंद होने के संबंध में सुबह से नियमित रूप से घोषणाएं की जा रही हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 10:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement