facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुख्यमंत्री केजरीवाल के कल्याणकारी मॉडल के चलते दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम: राघव चड्ढा

Advertisement

चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्य राज्यों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मुद्रास्फीति दर राष्ट्रीय दर की तुलना में लगभग आधी है।

Last Updated- September 13, 2023 | 3:50 PM IST
Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में महंगाई दर सबसे कम है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है जबकि जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्च स्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर है।

चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्य राज्यों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मुद्रास्फीति दर राष्ट्रीय दर की तुलना में लगभग आधी है।

यह भी पढ़ें : अगस्त में खुदरा महंगाई 7 फीसदी से नीचे, त्योहारों से पहले राहत

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कल्याणकारी मॉडल पेश किया है। मैं इसे अरविंद केजरीवाल का महंगाई राहत मॉडल कहूंगा जिसके तहत लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी उपलब्ध है।” चड्ढा ने कहा कि भाजपा कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ कहती है।

उन्होंने कहा, “ये रेवड़ी नहीं बल्कि प्रीपेड सेवाएं हैं। लोग इन सेवाओं के लिए कर चुकाते हैं। इन योजनाओं के जरिए अरविंद केजरीवाल आपका पैसा आपको वापस देते हैं।”

यह भी पढ़ें : Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी रहता! अगस्त में रिटेल मुद्रास्फीति घटकर 6.83 प्रतिशत पर

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement