facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल देरी से आएगा दशहरी आम, खराब फसल के कारण कीमतों में हो सकता है इजाफा

Advertisement

मलिहाबाद के आम कारोबारी हकीम त्रिवेदी का कहना है कि दिल्ली में दशहरी की शुरुआती कीमत 80 से 100 रुपये रहने की संभावना है।

Last Updated- May 26, 2024 | 11:19 PM IST
dasheri mango

मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते इस बार दशहरी आम (Dasheri Mango) की फसल लेट हो गई है। उत्तर प्रदेश के फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद से दशहरी की पहली खेप रविवार को दिल्ली भेजी गयी है जबकि स्थानीय बाजारों में इसकी आवक जून के पहले सप्ताह में ही होगी।

मलिहाबाद के बागवानों का कहना है कि इस बार फरवरी-मार्च के महीने में कई बार हुयी बारिश, आंधी, तेज हवाओं के चलते फसल में देरी हुयी है। इसके चलते बौर भी देर में आए और दशहरी में तैयार हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दशहरी की पैदावार भी कम है।

हालांकि अभी स्थानीय मंडी के लिए रेट तो नहीं खुले हैं पर माना जा रहा है कि इस बार दशहरी पिछले साल के मुकाबले मंहगी ही रहेगी।

मलिहाबाद के आम कारोबारी हकीम त्रिवेदी का कहना है कि दिल्ली में दशहरी की शुरुआती कीमत 80 से 100 रुपये रहने की संभावना है।

उनका कहना है कि बीते दो दिनों से दिल्ली के आर्डर पूरे करने के लिए दशहरी की खेप रवाना की गयी है। हालांकि अभी बहुत थोड़ा माल ही भेजा जा रहा है।

हकीम का कहना है कि इस समय मौसम के हिसाब से नौतपा चल रहा है। इन नौ दिनों में बेतहाशा गरमी पड़ती है और पाल की दशहरी को प्राकृतिक रूप से पकाने के लिए ये बेहतरीन समय होता है।

उनका कहना है कि बागों में कच्ची दशहरी उतारी जा रही है और अगले एक सप्ताह में पाल की दशहरी की तेज आवक स्थानीय मंडियों में शुरु हो जाएगी।

कई देशों में फलों के पौधों का कारोबार कर रहे काकोरी-मलिहाबाद की मशहूर नफीस नर्सरी के शबीहुल हसन का कहना है कि पहले के मुकाबले इस बार दशहरी महंगी जरूर रहेगी पर उसकी क्वालिटी बढ़िया है।

उनका कहना है कि आम तौर पर हर साल 15 मई से दशहरी दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों के लिए रवाना किया जाता था और मई के तीसरे सप्ताह तक लखनऊ की मंडियों में आ जाता था पर इस बार इसमें दस दिनों की देरी हो गयी है। शबीहुल बताते हैं कि पैदावार में भी पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक की कमी आयी है।

आम के थोक कारोबारी राजा तिवारी के मुताबिक पिछले साल करीब 1.5 लाख टन आम की पैदावार थी जो इस साल बामुश्किल एक लाख टन तक रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद-काकोरी में करीब 30000 हेक्टेयर में आम के बागान हैं। इनमें से 80 फीसदी बागान दशहरी के हैं।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement