facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानें कब आएंगे नतीजे

Advertisement

बता दें कि छात्र संघ चुनाव के लिए 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Last Updated- September 27, 2024 | 10:35 AM IST
Delhi University, DUSU Election Result

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के ‘नॉर्थ’ और ‘साउथ कैंपस’ में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। डीयू के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं।

बता दें कि लगभग 1.40 लाख छात्र मतदान के पात्र हैं। मतदान दो चरण में होगा। सुबह की पाली के छात्र दोपहर एक बजे तक और शाम की पाली के छात्र अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक वोट डालेंगे।

कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच तथा संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।

इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) तथा ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन’ (AISA) व ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के वामपंथी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ऋषभ चौधरी, एनएसयूआई के रौनक खत्री और आइसा की सावी गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई के यश नांदल और आइसा के आयुष मंडल के बीच मुकाबला है।

संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के अमन कपासिया, एनएसयूआई के लोकेश चौधरी और एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल आमने-सामने हैं। फिलहाल डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव एबीवीपी से जबकि सचिव एनएसयूआई से हैं।

कब आएंगे नतीजे?

बता दें कि छात्र संघ चुनाव के लिए 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement