facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

E20 Petrol: इन राज्यों को मिली E20 पेट्रोल की सौगात, आज से बिक्री शुरू

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 3:31 PM IST
E20 Petrol: These states got the gift of E20 petrol, sales start from today
PTI

देश के 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर सोमवार से 20 फीसदी एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (E20 Petrol) की खुदरा बिक्री शुरू हो गई है। उत्सर्जन में कमी के लिए जैव ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तथा आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए सरकार पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के काम को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

अभी पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाया जाता है और सरकार का इरादा 2025 तक इस मात्रा को दोगुना करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारत ऊर्जा सप्ताह-2023 में 20 फीसदी एथनॉल मिला पेट्रोल समय से दो महीने पहले पेश किया। पहले 20 फीसदी एथनॉल वाला पेट्रोल अप्रैल में लाने की योजना थी।

मोदी ने कहा, ‘हमने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 2014 के डेढ़ फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया है। अब हम 20 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।’ पहले चरण में 15 शहरों में 20 फीसदी एथनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल उतारा जाएगा। अगले दो साल में इसे पूरे देश में पेश किया जाएगा।

पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाने से देश को 53,894 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होती है। किसानों को भी इसका लाभ मिलता है। E20 पेट्रोल (20 फीसदी एथनॉल वाला पेट्रोल) 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Auto Sales : जनवरी में वाहनों की कुल बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 18 लाख यूनिट्स के पार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने जून, 2022 के दौरान पांच महीने पहले ही पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया था। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा हमने E20 पेट्रोल उपलब्ध कराने की समयसीमा को पहले (वर्ष 2025) कर दिया है। पहले यह समयसीमा 2030 थी।’ उन्होंने बताया कि अब E20 को पायलट आधार पर भी समय से पहले पेश कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement