facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake Today: गुजरात के Kutch में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज की गई

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 9:43 AM IST
Earthquake Today

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सुबह छह बजकर 38 मिनट पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में दुधई गांव से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

आईएसआर ने कहा कि इससे पहले, सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र जिले में खावड़ा गांव से 23 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।

अहमदाबाद से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे। भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा था।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement