facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake Today: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Advertisement

Delhi Earthquake: रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, जबकि इसका केंद्र दिल्ली के पास रहा। भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर थी।

Last Updated- February 17, 2025 | 6:40 AM IST
Earthquake Today
दिल्ली में भूकंप

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि बेड, खिड़कियां और घर की चीजें हिलने लगीं। झटके महसूस होते ही लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, जबकि इसका केंद्र दिल्ली के पास रहा। भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर थी।

भूकंप सुबह करीब 5:30 बजे आया और कई सेकंड तक धरती हिलती रही। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कई राजनीतिक नेताओं ने X (पहले ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने पोस्ट किया, “Earthquake?”, जबकि कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने भी इसी तरह का संदेश साझा किया।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में जोरदार भूकंप आया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें।”

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी कहा, “मैं सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर सीस्मिक जोन-4 में आता है, जहां मध्यम से तेज तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

भूकंप आने पर क्या करें? जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स

अगर भूकंप के झटके महसूस हों तो घबराने की बजाय कुछ जरूरी सावधानियां बरतें। यहां जानें भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं—

  1. घर में हैं तो सुरक्षित रहें – अगर तेज झटके महसूस हों तो किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर को हाथों से ढक लें। हल्के झटके हों तो जमीन पर बैठ जाएं।
  2. हाईराइज बिल्डिंग में हैं तो रुकें – ऊंची इमारत में हैं तो झटके रुकने तक बाहर न निकलें। भूकंप थमने के बाद ही सीढ़ियों से नीचे उतरें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें क्योंकि बिजली कट सकती है और आप फंस सकते हैं।
  3. खुली जगह में जाएं – अगर आप बाहर निकले हैं तो बिल्डिंग, बिजली के खंभों, पेड़ों, पुल, फ्लाईओवर और भारी वाहनों से दूर रहें, ताकि गिरने की स्थिति में चोटिल होने से बच सकें।
  4. गाड़ी चला रहे हैं तो सावधान रहें – भूकंप के दौरान गाड़ी चला रहे हैं तो तुरंत किसी खुले स्थान पर रोक दें और वाहन के अंदर ही रहें, जब तक झटके खत्म न हो जाएं।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 6:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement