facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ECL coal pilferage case: CBI ने ईसीएल कोयला चोरी मामले में ली तलाशी

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच के तहत कोलकाता और अन्य शहरों में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

Last Updated- December 14, 2023 | 3:17 PM IST
CBI
Representative Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) खदानों में करोड़ों रुपये के कथित कोयला चोरी घोटाले के संबंध में राज्य में 10 स्थानों पर गुरुवार को तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच के तहत कोलकाता और अन्य शहरों में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी ने मामले के संबंध में पिछले साल जुलाई में 40 अन्य लोगों के साथ ही कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

सीबीआई ने मांझी, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोरा इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ नवंबर 2020 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने आसनसोल की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद पिछले साल 19 जुलाई को कहा था, ‘‘उन्होंने (आरोपी) ईसीएल क्षेत्र में पट्टे वाले इलाकों में रखे कोयले के भंडार के साथ ही बिक्री व आपूर्ति के लिए रेलवे क्षेत्र में रखे कोयले से हेरफेर किया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मांझी से रिश्वत के रूप में बड़ी नकदी के रूप में अनुचित लाभ लिए और ईसीएल के पट्टे वाले इलाकों से कोयले की हेरफेर की।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement