facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic slowdown: आर्थिक सुस्ती के बीच कंपनियों ने घटाया खर्च, मई में सात प्रतिशत घटीं नियुक्तियां

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 5:32 PM IST
The promise of a level playing field in the AI ​​era

नियुक्ति गतिविधियां (Hiring activities in May) मई में सालाना आधार पर सात प्रतिशत तक घट गई हैं। गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि कंपनियों ने आर्थिक सुस्ती को देखते हुए खर्च कम करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

फाउंडइट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी एंड एमई) ने फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (एफआईटी) जारी करते हुए मासिक भर्ती रुझानों पर नवीनतम आंकड़े पेश किए हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, मई में भर्ती संबंधी गतिविधियों में सालाना आधार पर सात प्रतिशत गिरावट आई है।

हालांकि, सामान्य गिरावट के बावजूद, अहमदाबाद और जयपुर जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में सकारात्मक रुझान देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती गतिविधियों में माह-दर-माह आधार पर चार प्रतिशत की दर से कमी लगभग सभी क्षेत्रों में देखी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि भर्तियों में गिरावट के लिए कई कारक हैं। इनमें आर्थिक सुस्ती भी है, जिसके कारण कंपनियों को खर्च कटौती करनी पड़ी है।

फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेखर गरिसा ने कहा, “भर्तियों का मौजूदा रुझान भारतीय रोजगार बाजार की चुनौतियों को दर्शाता है। हालांकि, इन चुनौतियों के बीच वृद्धि के भी कई अवसर हैं।”

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 5:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement