facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic survey-farmer income: आ​र्थिक समीक्षा में सरकार ने बताया कैसे बढ़ेगी किसानों की आय

Advertisement

आर्थिक समीक्षा में सरकार ने कहा कि अनाज फसलों से ही नहीं बढ़ेगी किसानों की आय, फल-सब्जी व डेयरी जैसी उच्च मूल्य की कृषि पर देना होगा जोर

Last Updated- July 22, 2024 | 6:24 PM IST
farmers

Economic Survey 2024: सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही सरकार का मानना है कि खासकर छोटे किसानों की आय गेहूं, चावल, तिलहन व दलहन जैसी फसलों से ही नहीं बढ़ाई जा सकती है, बल्कि उनकी आय बढ़ाने के लिए उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर देने की जरूरत है। साथ ही कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

आर्थिक समीक्षा में सरकार ने बताया कैसे बढ़ेगी किसानों की आय?

वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। बीते 5 वर्षों के दौरान कृषि की सालाना औसत आर्थिक वृद्धि दर 4.18 फीसदी दर्ज देखी गई है। चावल, गेहूं या यहां तक कि बाजरा, दालें और तिलहन पैदा करके छोटे किसानों की आय नहीं बढ़ाई जा सकती।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन, डेरी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों की क्षमता का दोहन करने पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए। किसानों को उच्च मूल्य वाली कृषि यानी फल और सब्जियां, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, डेरी और भैंस के मांस की ओर बढ़ने की आवश्यकता है।

समीक्षा में कहा गया है कि एक बार जब छोटे किसानों की आय बढ़ जाती है, तो वे विनिर्मित वस्तुओं की मांग करेंगे, जिससे विनिर्माण क्रांति को बढ़ावा मिलेगा। 1978 और 1984 के बीच चीन में यही हुआ था, जब किसानों की वास्तविक आय केवल 6 वर्षों में दोगुनी हो गई थी। भारत इसका अनुकरण करने के लिए अच्छी स्थिति में है। तिलहन, दलहन और बागवानी की ओर फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि-बुनियादी ढांचे में निवेश, ऋण की सुलभता और उचित बाजार संस्थाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

Also read: Economic Survey 2024: इकनॉमिक सर्वे में कृषि सुधारों को आगे बढ़ाने पर बल

कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने की जरूरत

कृषि क्षेत्र को गति प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। प्रौद्योगिकी, उत्पादन विधियों, विपणन बुनियादी ढांचे और कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी के लिए निवेश को बढ़ाने की आवश्यकता है। फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास पर ज्यादा ध्यान देने से बर्बादी/नुकसान कम हो सकता है। साथ ही भंडारण की अवधि बढ़ सकती है। जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकता है। निजी क्षेत्र सहित अधिक निवेश के माध्यम से उत्पादकता भी बढ़ाई जा सकती है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement