facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIITJEE के ​​खिलाफ ED का एक्शन, मनी लॉ​न्ड्रिंग में दिल्ली-NCR में छापेमारी

Advertisement

अभिभावकों ने जनवरी में कहा था कि ‘फिटजी’ के केंद्र अचानक बंद कर दिए गए जिससे उनके बच्चे मुश्किल में पड़ गए।

Last Updated- April 24, 2025 | 10:30 AM IST
FIITJEE IIT Coaching
Representational Image

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचिंग संस्थान ‘फिटजी’ (FIITJEE) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के अंतर्गत गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कई परिसरों पर छापे मारे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले ‘फिटजी’ ने हाल में अपने केंद्र अचानक बंद कर दिए थे, जिससे कई छात्र परेशानी में पड़ गए थे।

अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि कोचिंग संस्थान के प्रमोटर्स के परिसरों सहित दिल्ली, नोएडा एवं गुरुग्राम में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नोएडा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ अभिभावकों की शिकायतों पर दर्ज की गई प्राथमिकियों से जुड़ा है।

Also Read: Pahalgam Terror Attack: 26 टूरिस्ट की मौत के बाद भारत का पलटवार!

अभिभावकों ने जनवरी में कहा था कि ‘फिटजी’ के केंद्र अचानक बंद कर दिए गए जिससे उनके बच्चे मुश्किल में पड़ गए। अधिकारियों के अनुसार, अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने लाखों रुपये शुल्क के रूप में जमा किए थे लेकिन उन्हें न तो कोई सेवा मिली और न ही उनके पैसे वापस किए गए। बता दें, FIITJEE संस्थान इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है। देश भर में इस संस्थान के 73 केंद्र हैं।

FIITJEE की प्रोफाइल

1992 में स्थापित, दिल्ली स्थित FIITJEE प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग में एक प्रमुख नाम है और भारत में लगभग 100 अध्ययन केंद्रों का संचालन करता है। यह इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है। अपनी मजबूत उपस्थिति के बावजूद, संस्थान इन दिनों परिचालन और वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

Also Read: विश्व बैंक ने घटाया भारत की ग्रोथ का अनुमान

उत्तर भारत के कई केंद्र, जिनमें दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाज़ियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और भोपाल शामिल हैं, अचानक बंद हो गए हैं। FIITJEE के मुताबिक, ये बंद होने की घटनाएं स्वैच्छिक नहीं थीं, बल्कि केंद्र प्रबंधक भागीदारों (CMPs) और उनकी टीमों के अचानक चले जाने के कारण हुईं, जिसे संस्थान ने “फोर्स मेज्योर” (अप्रत्याशित परिस्थिति) करार दिया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement