facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ‘गैंगस्टर’ सुरेंद्र सिंह चीकू के रिश्तेदारों की संपत्तियां कुर्क, दो राज्यों की जमीनें भी शामिल

Advertisement

D ने कहा कि जांच में पाया गया कि ‘निमावत ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के माध्यम से नारनौल में खनन कारोबार में चीकू की कथित ‘अवैध’ संलिप्तता थी।

Last Updated- March 31, 2024 | 7:49 PM IST
Enforcement Directorate

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अन्य के खिलाफ धनशोधन (Money Laundering) जांच के तहत ‘गैंगस्टर’ सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू के परिवार के सदस्यों की 17.82 करोड़ रुपये की बैंक जमा, नकदी और जमीन कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचल संपत्तियां हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के जयपुर में स्थित हैं। इसमें कहा गया है कि चीकू ‘अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई के अपराध से अर्जित पैसों को ठिकाने लगा रहा था और अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति अर्जित कर रहा था’।

चीकू वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है और उसे इस मामले में फरवरी में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

ED ने कहा कि जांच में पाया गया कि ‘निमावत ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के माध्यम से नारनौल में खनन कारोबार में चीकू की कथित ‘अवैध’ संलिप्तता थी।

एजेंसी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह चीकू ने अपने बहनोई विकास कुमार को इस कंपनी में निदेशक और शेयरधारक के रूप में पेश किया, जिसे नारनौल में बखरीजा खदानों में खनन का पट्टा दिया गया था।

एजेंसी ने दावा किया, ‘इस सौदे के जरिए सुरेंद्र सिंह चीकू और विकास कुमार ने बिना व्यावसायिक निवेश के 2.84 करोड़ रुपये की उगाही की।’

ईडी का धनशोधन का मामला अपहरण, हत्या और जबरन वसूली आदि के आरोपों पर चीकू और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हरियाणा पुलिस को ओर से दर्ज कई प्राथमिकियों पर आधारित है।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement