facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने छापेमारी में ‘कोल्डप्ले’, दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकट बिक्री में पाई गड़बड़ी

Advertisement

टिकट बिक्री ‘‘घोटाले’’ में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड आदि जैसी कई सामग्री जब्त की गई हैं जो ‘‘अपराध को साबित करती हैं।’’

Last Updated- October 26, 2024 | 1:47 PM IST
Dil Luminati Europe tour: Dancer withdrew from Diljit Dosanjh's tour, accused the management of misbehavior; The team gave a statement Dil Luminati Europe tour: दिलजीत दोसांझ के टूर से डांसर हटी, मैनेजमेंट पर लगाया गलत व्यवहार का आरोप; टीम ने दिया बयान

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी’ ‘कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद कथित अनियमितताओं का पता लगाया है। निदेशालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने बताया कि शुक्रवार को पांच राज्यों – दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), राजस्थान (जयपुर), कर्नाटक (बेंगलुरु) और पंजाब (चंडीगढ़) में 13 स्थानों पर छापे मारे गए।

संघीय एजेंसी ने कहा कि टिकट सामान्यतः जोमैटो, बुकमायशो और अन्य मंचों पर उपलब्ध होती हैं लेकिन जब मांग बहुत अधिक होती है तो ये टिकट जल्दी बिक जाती हैं जिससे लोगों को वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करनी पड़ती है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘ईडी द्वारा की गई छापेमारी और जांच से कई ऐसे व्यक्तियों का पता लगा, जो इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम का उपयोग करके सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे टिकट उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। इनमें नकली टिकट भी शामिल होते हैं।’’

इसमें बताया गया कि टिकट बिक्री ‘‘घोटाले’’ में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड आदि जैसी कई सामग्री जब्त की गई हैं जो ‘‘अपराध को साबित करती हैं।’’

बयान में कहा गया है कि टिकटों की अवैध बिक्री, इन घोटालों का समर्थन करने वाले वित्तीय नेटवर्क की जांच करना तथा ऐसी अवैध गतिविधियों से हुई आय का पता लगाने के लिए छापे मारे गए।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 1:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement