facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार के यहां ED का छापा

Advertisement

राज्य में अपने राजनीतिक सलाहकार और अन्य लोगों के यहां ED के छापे को मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा बताया है।

Last Updated- August 23, 2023 | 12:53 PM IST
Enforcement Directorate

ED raid in Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के दल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा कारोबारी के यहां छापे की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन का तोहफा करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने आज तड़के विनोद वर्मा के रायपुर स्थित निवास स्थान पर तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी के भिलाई स्थित निवास स्थान पर छापे की कार्रवाई की। साथ ही ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबी कारोबारी के यहां भी दबिश दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ईडी ने किस मामले के तहत छापे की कार्रवाई की है। ईडी छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले, शराब घोटाले, डीएमएफ में अनियमितताओं और एक ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें : सरकारी बैंकों से 388 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में वरुण इंडस्ट्रीज के खिलाफ FIR दर्ज

राज्य में अपने राजनीतिक सलाहकार और अन्य लोगों के यहां ईडी के छापे को मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा बताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत बहुत आभार।”

23 अगस्त को मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके गृह जिले दुर्ग और अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।

पिछले कुछ वर्षों में ईडी ने राज्य में कथित कोयला लेवी घोटाले और शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में विभिन्न लोगों, वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की है। ईडी ने इन मामलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों, कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें : Pandora Papers Leak Case: ED ने गोवा के खनिक के बेटे की 36 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement