facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली CM केजरीवाल को भेजा पांचवी बार समन, AAP ने दिया बयान

Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया था।

Last Updated- January 31, 2024 | 4:01 PM IST
Arvind Kejriwal in new trouble, CVC orders investigation in 'Sheeshmahal' case

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन (money laundering) मामले में पूछताछ के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन भेजा है। मुख्यमंत्री को भेजा गया यह पांचवा समन है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इससे पहले जांच एजेंसी की ओर से चार बार भेजे गए समन पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

कब-कब जारी किया गया समन?

एजेंसी ने इससे पहले 18 जनवरी, तीन जनवरी, तथा पिछले साल 21 दिसंबर और दो नवंबर को आप प्रमुख को समन भेजा था।

जांच एजेंसी के इन नोटिस को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ‘अवैध’ करार दिया था। ऐसा माना जाता है कि पूछताछ के लिए भेजा गया नया समन दो फरवरी के लिए है।

क्या है CM केजरीवाल पर आरोप?

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी।

हालांकि, आम आदमी पार्टी आरोपों का बार-बार इसका खंडन करती रही है। बाद में इस नीति को वापस ले लिया गया और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था ।

AAP ने दिया बयान

ED की तरफ से पांचवी बार समन जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रियंका कक्कड़ ने बयान दिया और कहा, ‘हमारी कानूनी टीम समन का अध्ययन कर रही है, हम कानून के मुताबिक फैसला लेंगे।’

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement