facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edelman Trust Barometer: भरोसे के मामले में भारत तीसरे स्थान पर फिसला

Advertisement

सरकार, व्यवसायों, मीडिया और गैर-सरकारी संगठनों पर भारत में भरोसा घटा; कम आय वर्ग का विश्वास 65% जबकि उच्च आय वर्ग में 80% भरोसा।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:36 PM IST
Indian People

सरकार, व्यवसायों, मीडिया और गैर सरकारी संगठनों पर लोगों के भरोसे के मामले में भारत एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया है। कम आय वाली आबादी अपने अमीर समकक्षों की तुलना में इन पर बहुत कम भरोसा करती है। यहां सोमवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक की शुरुआत से पहले जारी वार्षिक ‘एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर’ (जो अब अपने 25वें वर्ष में है) ने यह भी दिखाया कि जब भारतीय मुख्यालय वाली कंपनियों में अन्य देशों के लोगों के भरोसे की बात आती है, तो भारत 13वें स्थान पर है।

विदेशी मुख्यालय वाली कंपनियों की इस सूची में कनाडा शीर्ष पर है और इसके बाद जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका हैं, जबकि भारत से ऊपर की रैंकिंग में मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, चीन और ब्राजील शामिल हैं। सरकार, व्यवसायों, मीडिया और गैर-सरकारी संगठनों पर आम जनता के भरोसे की समग्र सूची में चीन फिर से शीर्ष पर रहा, जबकि भारत का अंक अपरिवर्तित रहने के बावजूद यह तीसरे स्थान पर खिसक गया क्योंकि अंक में बढ़ोतरी हासिल करके इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर पहुंचा गया। कुल 28 देशों के सर्वेक्षण में जापान को ब्रिटेन की जगह सबसे निचले स्थान पर देखा गया।

भारत सहित अधिकांश देशों में कम आय वाली आबादी उच्च आय वर्ग की तुलना में बहुत कम भरोसा करती है। भारत उच्च आय वर्ग में इंडोनेशिया, सऊदी अरब और चीन के बाद चौथे स्थान पर था, जबकि कम आय वाली आबादी ने भारत को चीन और इंडोनेशिया के बाद तीसरा सबसे भरोसेमंद देश बना दिया। हालांकि, भारतीय संस्थानों में विश्वास जताने वाली कम आय वाली आबादी का प्रतिशत बहुत कम 65 था, जबकि उच्च आय वाले लोगों के मामले में यह 80 प्रतिशत था। सर्वेक्षण में विश्वस्तर पर हिंसा और दुष्प्रचार के साथ कुछ परेशान करने वाले रुझान भी सामने आए हैं, जिन्हें अब बदलाव के लिए वैध माध्यम के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement