facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

George Soros सम​​र्थित OSF और उससे जुड़ी संस्थाओं पर ED का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर छापेमारी

Advertisement

ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के अंतर्गत की गई है। OSF और कुछ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के कार्यालयों पर यह कार्र

Last Updated- March 18, 2025 | 12:23 PM IST
ED conducts searches against George Soros' OSF, linked entities premises in Bengaluru as part of a foreign exchange "violation" investigation against them, official sources said.
Representational Image

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ (OSF) और उससे जुड़ी कुछ संस्थाओं के ठिकानों पर बेंगलूरू में छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा उल्लंघन (Foreign Exchange Violation) से जुड़े एक मामले के अंतर्गत की गई है। आ​धिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के अंतर्गत की गई है। OSF और कुछ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के कार्यालयों पर यह कार्रवाई की गई। यह मामला कथित रूप से OSF की ओर से जुटाए गए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और इन फंड्स के उपयोग से जुड़ा है, जिसमें FEMA नियमों के उल्लंघन का संदेह है।

OSF पर क्यों हुई कार्रवाई?

OSF पर आरोप है कि उसने भारत में विदेशी धन का उपयोग FEMA के नियमों के खिलाफ किया। ईडी यह जांच कर रहा है कि OSF द्वारा मिला फंड किन-किन लाभार्थियों को दिया गया और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया गया। फाउंडेशन से इस छापेमारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

BJP ने OSF पर पहले भी लगाए आरोप

हंगेरियन-अमेरिकी पॉलिटिकल ए​​क्टिविस्ट जॉर्ज सोरोस और उनकी संस्थाओं, खासकर OSF, को बीजेपी सरकार ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। अडानी-हिंडनबर्ग विवाद (Adani-Hindenburg Controversy) के दौरान सोरोस की टिप्पणियों की भी बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी। ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (OSF) ने 1999 में भारत में अपनी गतिविधियां शुरू की थीं।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement