facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका संबंध पटरी पर लाने के प्रयास, मोदी-ट्रंप बातचीत से एनर्जी सौदों को रफ्तार मिलने की उम्मीद

Advertisement

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने बाद में संकेत दिया कि दोनों पक्ष जल्द ही ऊर्जा क्षेत्र सहित कई बड़े समझौतों को अंतिम रूप देने की ओर अग्रसर हैं

Last Updated- April 15, 2026 | 11:00 PM IST
PM Modi and Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया गया फोन कॉल ऐसे समय आया है जब अमेरिका और भारत नई अमेरिकी शुल्क नीतियों से तनावपूर्ण हुए संबंधों को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। इस कवायद में अगले सप्ताह एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका का दौरा, भारत द्वारा अमेरिका से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का आयात बढ़ाना और दोनों पक्षों द्वारा छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (एसएमआर) पर एक समझौते की संभावना की तलाश शामिल है।

मोदी और ट्रंप ने मंगलवार को 40 मिनट तक बातचीत की। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने बाद में संकेत दिया कि दोनों पक्ष जल्द ही ऊर्जा क्षेत्र सहित कई बड़े समझौतों को अंतिम रूप देने की ओर अग्रसर हैं। गोर ने कहा कि मंगलवार की चर्चा के दौरान नेताओं ने ‘ऊर्जा सहित कुछ बड़े सौदों’ पर बात की, जो आने वाले दिनों और हफ्तों में मूर्त रूप ले सकते हैं।

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार भारत अमेरिका से एलएनजी और एलपीजी आयात बढ़ाने को इच्छुक है। यह पश्चिम एशिया में संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के कारण आई समस्याओं के को देखते हुए ऊर्जा के स्रोतों का दायरा व्यापक करने की कवायद का हिस्सा है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर रक्षा, परमाणु ऊर्जा, कोयला गैसीकरण और एलपीजी निर्यात में सहयोग पर चर्चा की थी।

दोनों पक्ष भारत में परमाणु ऊर्जा के सतत उपयोग और उन्नति (शांति) कानून के संदर्भ में परमाणु ऊर्जा सहयोग को देख रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर किसी भी समझौते के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत होगी।

रुबियो अगले महीने भारत आ सकते हैं। साथ ही क्वाड ग्रुप की बैठक में भी बातचीत आगे बढ़ सकती है। भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान क्वाड के सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement