facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 अगस्त से पहले समझौते की कोशिशें तेज, व्यापार वार्ता तेजी से आगे बढ़ रही

Advertisement

गोयल ने कहा, 'दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता तेजी से चल रही है ताकि हम एक ऐसा समझौता कर सकें जो दोनों के लिए फायदे का सौदा हो।'

Last Updated- July 14, 2025 | 11:09 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल वाशिंगटन पहुंच गया है। गोयल ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता तेजी से चल रही है ताकि हम एक ऐसा समझौता कर सकें जो दोनों के लिए फायदे का सौदा हो।’

1 अगस्त से पहले समझौते को अंतिम रूप देने या 26 फीसदी जवाबी शुल्क का सामना करने के लिए भारत पर बढ़ते दबाव के बीच अंतरिम समझौते के लिए बातचीत महत्त्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है। लेकिन अभी भी स्पष्टता नहीं है कि दोनों पक्ष वार्ता के वर्तमान दौर के बाद अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे या नहीं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यदि यह पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौता साबित हुआ तो 1 अगस्त से पहले एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि 1 अगस्त से पहले सहमति नहीं बनती है तो दोनों पक्ष 2025 के अंत तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement