facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगा कुशल टैलेंट, ELCINA और विजन इंडिया ने लॉन्च किया जस्टजॉब पोर्टल

Advertisement

ELCINA और विजन इंडिया ने मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में आईटीआई, डिप्लोमा और कुशल युवाओं के लिए जॉब पोर्टल जस्टजॉब को शुरू करने के लिए समझौता किया। Ask ChatGPT

Last Updated- July 04, 2025 | 8:22 PM IST
The aptitude versus gene structure debate योग्यता बनाम जीन संरचना की बहस
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ELCINA) ने अपने डिजिटल मंच से आईटीआई, डिप्लोमा और कुशल प्रतिभाओं के लिए देश का पहला विशेष नौकरी पोर्टल जस्टजॉब को एकीकृत करने के उद्देश्य से विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। विजन इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य ELCINA के सदस्य संगठनों को जस्टजॉब पोर्टल के माध्यम से नौकरी के लिए तैयार उम्मीदवारों तक पहुंच को सुगम बनाकर उद्योग की मांग और कुशल कार्यबल की आपूर्ति के बीच के अंतर को पाटना है।

यह रणनीतिक एकीकरण भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश को कुशल कार्यबल से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम है। विजन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विवेक कुमार ने कहा, “यह साझेदारी प्रतिभा को अवसर से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम भारत के इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को कुशल कार्यबल तैयार करने में सहयोग देने के लिए उत्साहित हैं।” 

यह समझौता उद्योग संगठन ELCINA के महासचिव राजू गोयल, निदेशक योगेश अदालतवाले और विजन इंडिया के कारोबार प्रमुख राजीव सिंह की उपस्थिति में हुआ।

Advertisement
First Published - July 4, 2025 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement