facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Electoral bonds: लॉटरी किंग Martin ने दिल खोलकर DMK को दिया चंदा, क्या स्टालिन से है कोई संबंध?

Advertisement

Martin ने कुल 1,368 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसमें से मार्टिन ने DMK को 509 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। यह मार्टिन द्वारा दान दिए गए चंदे का करीब 37 फीसदी है।

Last Updated- March 17, 2024 | 6:57 PM IST
लॉटरी किंग Martin ने दिल खोलकर DMK को दिया चंदा, क्या स्टालिन से है कोई संबंध? , Electoral bonds: Lottery King Martin donated generously to DMK, is there any connection with Stalin?

Electoral bonds data 2nd list: चुनाव आयोग (Election Commission) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश का पालन करते हुए रविवार को चुनावी बॉन्ड (Electoral bonds) से संबंधित डेटा की दूसरी लिस्ट को भी अपनी वेबसाइट पर पब्लिश कर दिया। SBI द्वारा सौंपे गए डेटा से पता चलता है कि लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin) ने दिल खोलकर राजनीतिक दलों को चंदा दिया है। एम के स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को मार्टिन ने करीब 37 फीसदी चंदा दिया है।

DMK को मार्टिन ने दिया 509 करोड़ रुपये का चंदा

चुनाव आयोग द्वारा शेयर किए गए डेटा की पहली लिस्ट के मुताबिक, सैंटियागो मार्टिन चुनावी बॉन्ड का सबसे बड़ा डोनर है। राजनीतिक दलों को चंदा देने में मार्टिन ने अंबानी, अदाणी और टाटा जैसे दिग्गज उद्योगपतियों को भी पछाड़ दिया है।

चुनाव आयोग द्वारा अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक, लॉटरी किंग मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने कुल 1,368 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसमें से मार्टिन ने DMK को 509 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। यह मार्टिन द्वारा दान दिए गए चंदे का करीब 37 फीसदी है। बता दें कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से DMK को कुल 656.5 करोड़ रुपये मिले है।

Also read: Electoral Bonds: सबसे ज्यादा चुनावी चंदा देने वाली कंपनी की दिलचस्प है कहानी, किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं

क्या मार्टिन और स्टालिन के बीच है कोई संबंध?

सैंटियागो मार्टिन फ्यूचर गेमिंग ऐंड होटल सर्विसेज के मालिक है। मार्टिन ने अपनी मेहनत से एक बड़ा कारोबार खड़ा किया है। मार्टिन ने म्यांमार में एक मजदूर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की। बाद में वह 1988 में तमिलनाडु में बस गए और फिर 1991 में अपना कारोबार शुरू कर दिया। मार्टिन को लॉटरी किंग के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2003 में तमिलनाडु में लॉटरी की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मार्टिन ने कर्नाटक और केरल में अपने बिजनेस का विस्तार किया। वहीं दूसरी तरफ एम के स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है। हालांकि दोनों के बीच किसी तरह का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

DMK ने खुद बताया किस कंपनी से मिला चंदा

चुनाव आयोग से मिले डेटा से अभी भी यह नहीं पता चला है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया है। हालांकि, DMK चंदा देने वालों की पहचान का खुलासा करने वाले कुछ राजनीतिक दलों में से एक है। जबकि भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी और आप जैसे प्रमुख दलों ने चुनाव आयोग को इन विवरणों का खुलासा नहीं किया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement