facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल से अक्टूबर के बीच देश में 9.4 प्रतिशत बढ़ गई बिजली की खपत, मंत्रालय ने बताई वजह

Advertisement

व्यस्त समय में अधिकतम बिजली की मांग अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में लगभग 242 गीगावाट रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 215.88 गीगावाट रही थी।

Last Updated- November 05, 2023 | 4:09 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

देश में बिजली खपत अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत बढ़कर 984.39 अरब यूनिट (बीयू) रही है। पिछले वित्त वर्ष के पहले सात माह में बिजली खपत 899.95 अरब यूनिट रही थी। आर्थिक गतिविधियों बढ़ने और मौसम की परिस्थितियों की वजह से बिजली का उपभोग बढ़ा है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, व्यस्त समय में अधिकतम बिजली की मांग अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में लगभग 242 गीगावाट रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 215.88 गीगावाट रही थी।

देश में बिजली खपत अक्टूबर में लगभग 22 प्रतिशत बढ़कर 138.94 अरब यूनिट रही। इसकी वजह त्योहारों के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल समान महीने में बिजली की खपत 113.94 अरब यूनिट थी, जबकि अक्टूबर, 2021 में यह 112.79 अरब यूनिट थी।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “पिछले दो महीनों में बिजली खपत में भारी वृद्धि हुई है।”

अक्टूबर 2023 में टाटा पावर-दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के परिचालन वाले क्षेत्र में बिजली की खपत लगभग 10.16 प्रतिशत बढ़कर 84.5 करोड़ यूनिट हो गई, जबकि अक्टूबर, 2022 में यह 76.7 करोड़ यूनिट थी। उन्होंने कहा, “मुख्य रूप से इस वर्ष सर्दियों की शुरुआत में देरी के कारण मांग अधिक बनी हुई है। अक्टूबर महीने में त्योहारी गतिविधियों ने भी मांग में वृद्धि में योगदान दिया है।”

हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि इस साल हल्की गर्मी के कारण अप्रैल-मई के दौरान बिजली की खपत पिछले साल की समान अवधि की तुलना में काफी कम थी। प्रवक्ता ने बताया कि अत्यधिक आर्द्र परिस्थितियों के कारण जुलाई से मांग बढ़ने लगी थी।

बिजली मंत्रालय ने अनुमान लगाया था कि गर्मियों के दौरान देश की बिजली की मांग 229 गीगावाट तक पहुंच जाएगी। बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल-जुलाई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंची।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement