facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power से 2021-22 में 8,160 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी गई, निर्धारित मूल्य से करीब तीन गुना दाम पर की गई बिजली खरीद; गुजरात सरकार ने बताई ये वजहें…

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 4:40 PM IST
electricity consumption

गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अदाणी समूह की बिजली कंपनी अदाणी पावर से संशोधित दरों पर 8,160 करोड़ रुपये मूल्य की बिजली खरीदी गई। गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने राज्य विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने अदाणी पावर से बिजली खरीद 2.83 रुपये प्रति यूनिट की पूर्व-निर्धारित दर के बजाय 8.83 रुपये प्रति यूनिट की संशोधित दर पर की।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हेमंत अहीर के एक सवाल का जवाब देते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री कनु देसाई ने विधानसभा में कहा कि सरकार ने कंपनी से वर्ष 2021-22 में 1,159.6 करोड़ यूनिट बिजली 8,160 करोड़ रुपये में खरीदी। उन्होंने बताया कि बिजली खरीद की दर को मासिक आधार पर संशोधित कर 8.83 रुपये प्रति यूनिट किया गया जो पहले 2.83 रुपये प्रति यूनिट थी।

देसाई ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2007 में अदाणी पावर के साथ बिजली खरीद का 25 साल का समझौता किया था। यह खरीद समझौता 2.89 रुपये और 2.35 रुपये प्रति यूनिट की स्तरीकृत दर पर हुआ था। उन्होंने कहा कि आयातित कोयले की कीमत बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने कंपनी के साथ ऊर्जा खरीद समझौते के अंतर्गत बिजली दरों में बढ़ोतरी की।

देसाई ने कहा, “अदाणी पावर की परियोजना कोयला-आधारित होने से इंडोनेशिया से आयात हो रहे कोयले की कीमतें अचानक बढ़ने से पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन नहीं कर पा रही थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की। सरकार ने एक दिसंबर, 2018 को संकल्प में समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद बिजली खरीद दरों में वृद्धि को कुछ संशोधन करते हए मंजूरी दे दी।”

इसके अनुसार, अदाणी पावर के साथ एक अनुपूरक समझौता पांच दिसंबर, 2018 को किया गया, जिसे केंद्रीय बिजली नियामक आयोग ने 12 अप्रैल, 2019 को एक आदेश जारी करते हुए मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि अदाणी पावर के साथ बिजली खरीद दरों में एक और संशोधन वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमतें बढ़ने पर किया गया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोयले के दाम काफी बढ़ जाने से आयातित कोयले पर निर्भर अधिकांश बिजली संयंत्र क्षमता से काम नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार ने इन संयंत्रों को पूरी क्षमता से उत्पादन करने का निर्देश दिया था। गुजरात के वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की बिजली जरूरतों को सभी संभव स्रोतों से पूरा करने के लिए मेरिट ऑर्डर के सिद्धांत के तहत अदाणी पावर की मुंद्रा परियोजना से समुचित बिजली खरीदी गई थी।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement