facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi से बात कर बोले Elon Musk – जल्द मिलेंगे भारत में! टेस्ला लॉन्च की तैयारी तेज

Advertisement

पीएम मोदी और मस्क की यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ से जुड़ी बातचीत के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Last Updated- April 19, 2025 | 4:51 PM IST
Elon Musk and PM Modi
PM Modi and Elon Musk

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने इस साल भारत आने की पुष्टि की है। मस्क की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। यह एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के एक दिन बाद सामने आया है।

ईलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस बातचीत को “सम्मान की बात” बताया। मस्क को हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने Department of Government Efficiency (DOGE) की कमान सौंपी है।

पीएम मोदी और मस्क की यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ से जुड़ी बातचीत के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों देश इस समय व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी X पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ईलॉन मस्क से बात हुई और हमने वॉशिंगटन डीसी में हुई पिछली मुलाकात के मुद्दों पर चर्चा की। हमने तकनीक और नवाचार (इनोवेशन) के क्षेत्र में साझेदारी की बड़ी संभावनाओं पर बात की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले इस साल फरवरी में पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वॉशिंगटन डीसी में मस्क से मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात में मस्क अपने तीन बच्चों — X, स्ट्राइडर और अज्योर — के साथ मौजूद थे। उस दौरान मस्क ने प्रधानमंत्री को Starship का हेक्सागोनल हीटशील्ड टाइल भेंट किया था।

इस फोन कॉल का समय भी खास है क्योंकि अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वांस 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भारत दौरे पर आ रहे हैं।

इसी बीच ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला भारत में एंट्री की अंतिम तैयारियों में जुट गई है। कंपनी जल्द ही मुंबई के पास एक बंदरगाह पर हजारों इलेक्ट्रिक कारों की पहली खेप भेज सकती है। टेस्ला की बिक्री शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में तीसरी तिमाही से शुरू होने की संभावना है।

टेस्ला की भारत एंट्री को लेकर चल रही बातचीत का अहम हिस्सा आयात शुल्क (इंपोर्ट टैरिफ) है, जो कंपनी की लॉन्ग टर्म रणनीति को तय करेगा। पीएम मोदी से मस्क की पिछली मुलाकात के बाद से कंपनी ने भारत में शोरूम और डिलीवरी से जुड़ी हायरिंग भी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - April 19, 2025 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement