facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: SC-ST युवाओं के स्वरोजगार पर जोर

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 11:57 AM IST
rajvardhan singh dattigaon

मध्य प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यिमता के अवसर तैयार करने पर खास जोर दे रही है।

प्रदेश के इंडस्ट्रियल पॉलिसी ऐंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन मंत्री राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘सरकार का यह कदम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उस भावना के अनुरूप ही है जिसके तहत वे सोचते हैं कि हमारे युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना चाहिए। अगर सारी सुविधाएं समाज के उच्च वर्ग के पास ही रहेंगी तो एससी-एसटी युवा क्या करेंगे? वे कब तक पारंपरिक पेशों में फंसे रहेंगे?’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि वे आगे आएं और उद्यिमता के नए कीर्तिमान स्थापित करें। निवेशक, वेंचर कैपिटलिस्ट और हेज फंड भी हमसे लगातार कह रहे हैं कि आप हमें नए आइडिया दीजिए हम उसे आगे बढ़ाएंगे तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगे।’

राज्य सरकार ने हाल ही में एक मंत्री समूह का गठन किया है जिसमें दत्तीगांव भी शामिल हैं। यह मंत्री समूह विभिन्न अंशधारकों के सुझावों के बाद एक अनुशंसा रिपोर्ट जारी करेगा।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने इसे एससी-एसटी समुदाय के दमन से ध्यान हटाने की कोशिश करार दिया। गुप्ता ने कहा, ‘जब प्रदेश में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी तो नियम बनाया गया था कि सरकारी खरीद का 30 प्रतिशत हिस्सा एससी-एसटी समुदाय के उद्यमियों से खरीदा जाएगा। शिवराज सरकार ने इसे बंद कर दिया। क्या वह बता सकते हैं कि उनकी सरकार की योजनाओं से आज तक कितने एससी-एसटी युवाओं को लाभ हुआ है?’

फिलहाल राज्य सरकार के विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं का लाभ दिलाता है। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की आबादी करीब 1.5 करोड़ है जो कुल आबादी का लगभग 21 प्रतिशत है।

 

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement