facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Employment Fair: पीएम Modi ने कहा, सरकार की नई पहचान बना रोजगार मेला

Advertisement

मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 43 जगहों पर हुआ। इस दौरान 70,126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

Last Updated- June 13, 2023 | 11:38 PM IST
Rozgar Mela: Government job gift to 70,000 youth, PM Modi handed over appointment letter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में लगने वाले रोजगार मेले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकारों की पहचान बन गए हैं। उन्होंने इस पर प्रसन्नता जताई कि भाजपा शासित राज्य समय समय पर इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर रहे हैं।

रोजगार मेले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘हमने देखा है कि कैसे वंशवादी राजनीतिक दलों ने सभी व्यवस्थाओं में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इन वंशवादी पार्टियों ने देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को तोड़ा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले की तुलना में भारत अब अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहचान प्रगतिशील आर्थिक और सामाजिक निर्णयों से है।

उन्होंने कहा भारत को लेकर जितना विश्वास और उसकी अर्थव्यवस्था पर जितना भरोसा आज है वह पहले कभी नहीं रहा। मोदी ने कहा, ‘एक ओर महामारी के कारण मंदी थी और दूसरी ओर युद्ध (यूक्रेन) के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई थी। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि रेलवे में सुरक्षा श्रेणी के 22,752 सहित 28,312 नई भर्तियों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 43 जगहों पर हुआ। इस दौरान 70,126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement