facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Advertisement

अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है

Last Updated- March 18, 2023 | 8:54 AM IST
jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement