facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत का मूल्यांकन ज्यादा महंगा नहीं: ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट इंस्टीट्यूट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारे पसंदीदा मूल्यांकन संकेतक - इक्विटी जोखिम प्रीमियम में आय वृद्धि की अपेक्षाओं और ब्याज दर अनुमानों को शामिल किया गया है।

Last Updated- January 28, 2025 | 11:19 PM IST
Share market holiday

ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट इंस्टीट्यूट का मानना है कि भारत का मूल्यांकन उसके प्रतिस्प​र्धियों बाजारों के मुकाबले बहुत ज्यादा महंगा नहीं है। लेकिन अगले पांच वर्षों के दौरान रिटर्न निचले दो अंक में सीमित रह सकता है। अपनी 2025 ग्लोबल आउटलुक रिपोर्ट में शोध फर्म ने कहा है कि भारत का ऊंचा पीई अनुपात खासकर उसके मजबूत विकास परिदृश्य की वजह से है। रिपोर्ट में लंबी अव​धि के दौरान कॉरपोरेट आय मजबूत बने रहने का अनुमान जताया गया है क्योंकि इसे अच्छी वृद्धि और ब्याज दरों में नरमी का लाभ मिल सकता है। ब्याज दरें मौजूदा 6.5 फीसदी से घटकर 5 फीसदी पर आ सकती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारे पसंदीदा मूल्यांकन संकेतक – इक्विटी जोखिम प्रीमियम में आय वृद्धि की अपेक्षाओं और ब्याज दर अनुमानों को शामिल किया गया है। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए भारत के ईआरपी का हमारा अनुमान (लगभग 4.9) मोटे तौर पर ऐतिहासिक औसत के अनुरूप है जो यह दर्शाता है कि मूल्यांकन उतना नहीं है जितना कि पारंपरिक पैमाने पर दिखाई देता है।’

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement