facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मॉनसून के बाद भी देश में अच्छी बारिश, कृषि उपज और रबी की बोआई में तेजी की उम्मीद

Advertisement

उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों और उत्तर पूर्व भारत के कुछ इलाकों सहित भारत के दक्षिणी इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:38 PM IST
Monsoon 2026

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि बेहतरीन मॉनसून सीजन के बाद मॉनसून के बाद के महीनों में भी देश भर में अच्छी बारिश हुई है। अक्टूबर की बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 115 प्रतिशत होगी। अक्टूबर में देश में कुल करीब 75.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप यानी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों में बेहतर उत्तर पूर्वी मॉनसूनी बारिश हुई और यह दीर्घावधि औसत का 112 प्रतिशत रही। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक के महीनों में दक्षिण भारत में बारिश का दीर्घावधि औसत 334.13 मिलीमीटर है।

2024 के मॉनसून का लेखा जोखा और मॉनसून के बाद के महीनों के अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ला नीना के दबाव के कारण जाड़े के मौसम में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन इसकी गंभीरता का पता बाद में ही चलेगा। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान मध्य भारत, दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों और उत्तर पूर्व भारत के कुछ इलाकों सहित भारत के दक्षिणी इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश की संभावना है। बेहतर मॉनसून सत्र के बाद मॉनसून के बाद की बेहतरीन बारिश से कृषि की उपज बढ़ने और रबी की बोआई में तेजी की संभावना है।

महापात्र ने कहा कि हाल में समाप्त मॉनसून सत्र में सामान्य से करीब 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि कम दबाव की स्थिति और गहरे दबाव की ज्यादा संख्या के कारण इस साल मॉनसून बेहतर रहा।

किसानों की छोटी समस्याएं सुलझाने से उनकी आय में होगा 20 प्रतिशत इजाफा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाने से उनकी आय में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। चौहान ने 24 सितंबर को शुरू हुई अपनी ‘सीधा संवाद’ पहल के तहत भारतीय किसान संघ (स्वतंत्र) के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कृषि क्षेत्र को प्रभावित करने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की। किसानों की सेवा को भगवान की पूजा बताते हुए चौहान ने कहा, ‘ये समस्याएं छोटी लग सकती हैं, लेकिन इनका समाधान करने से किसानों की आय में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।’

चर्चा के दौरान फसल की लागत कम करने, उचित मूल्य सुनिश्चित करने और जलभराव को रोकने,कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग और पीएम फसल बीमा पर भी चर्चा हुई।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement