facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया, इसे लागू करने के लिए पूरा देश काम कर रहा है: अमित शाह

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 9:48 AM IST
Home Minister Amit Shah
PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को सभी ने स्वीकार किया है और पूरा देश इसे लागू करने के लिए काम कर रहा है जबकि अतीत में एनईपी के वैचारिक जुड़ाव के कारण विवाद हुआ था।

शाह ने गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनईपी 2020 शिक्षा को संकीर्ण सोच के दायरे से बाहर लाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर, शिक्षा नीतियों का विवादों में फंसने का इतिहास रहा है। अतीत में दो एनईपी लाई गई थी और वे हमेशा विवादों से घिरी रही।’’

उन्होंने विवादों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमारी शिक्षा नीति को विचारधारा से जोड़कर उस विचारधारा के सांचे में बदलने की परंपरा रही है।’’ गृह मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन नरेंद्र मोदी 2022 में जो शिक्षा नीति लाए थे उसका न तो कोई विरोध कर सका और न ही आरोप लगा सका। एक तरह से पूरे समाज ने इसे स्वीकार किया है और पूरा देश इसे लागू करने के लिए आगे बढ़ रहा है।’’

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement