facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Exit Poll Results: एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ, वहीं झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए।

Last Updated- November 20, 2024 | 10:52 PM IST
Exit Poll Results: BJP alliance wins in both the states in exit poll एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षण में दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ऐक्सिस माई इंडिया ने झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार की वापसी का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ, वहीं झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

मैट्रिज के सर्वेक्षण में भाजपा की अगुआई वाली महायुति को 150 से 170 तथा कांग्रेस गठबंधन वाले महाविकास अघाडी को 110 से 130 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। लोकशाही मराठी-रुद्र के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128 से 142 सीट हासिल करके सत्ता बरकरार रख सकती है। महा विकास अघाडी को 125 से 140 सीट तथा अन्य को 18 से 23 सीट मिलने का अनुमान है।

पी-मार्क के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137 से 157 तथा महा विकास अघाडी को 126 से 146 सीटें मिल सकती हैं। पीपुल्स प्लस के अनुसार झारखंड में राजग को 44-53 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 25 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐक्सिस माई इंडिया के अनुसार झारखंड में झामुमो, कांग्रेस व राजद गठबंधन को 53 सीट जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान है।

First Published - November 20, 2024 | 10:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट