facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वर्ण मंदिर के पास दोबारा हुआ धमाका, दो दिनों में दूसरी बार हुआ विस्फोट

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 11:51 AM IST
Amritsar Blast

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की हेरिटेज स्ट्रीट पर आज सोमवार फिर से धमाका हुआ है। स्वर्ण मंदिर के पास विस्फोट की ये लगातार दूसरी घटना है। इसके पहले शनिवार को भी करीब 12 बजे सारागढ़ी पार्किंग के पास एक धमाका हुआ था। इस धमाके से इलाके की दुकानों के खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर आ गए थे और कुछ लोग घायल भी हुए थे।

बताया जा रहा था कि आज सुबह करीब छह बजे भी हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर तहकीकात कर रहे हैं।

सोमवार सुबह भी धमाका भी सारागढ़ी पार्किंग के आसपास ही बताया जा रहा है। एक के बाद एक दो धमाकों की घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत है।

माहौल को देखते हुए बीच पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर शेयरिंग को लेकर भी आगाह किया है। किसी भी तरह का कंटेंट शेयर करने से पहले फैक्ट को जांच करने का आग्रह किया है।

सुबह हुए धमाके के बाद से बम निरोधक दस्ते को भी सतर्क कर दिया गया है। शहर के सीवर के गटरों का भी मुआयना किया जा रहा है। जहां पर धमाका हुआ है वहां मौके पर कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं जिनकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही है।

वहीं शनिवार को हुए धमाके की जांच पुलिस कर रही है। चंडीगढ़ के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की छानबीन की है। पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा, ‘शनिवार को हुए धमाके में पुलिस को अभी फॉरेंसिक विशेषज्ञों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जब तक हमें उनसे कोई रिपोर्ट नहीं मिलती, हम विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा सकते।’

बता दें, शनिवार को रात करीब 12 बजे सारागढ़ी पार्किंग के पास अचानक विस्फोट हुआ था।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement