facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिजी के उपप्रधानमंत्री से द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ करने पर चर्चा की

Advertisement

जयशंकर, 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।

Last Updated- February 15, 2023 | 4:28 PM IST
External Affairs Minister S Jaishankar discussed with the Deputy Prime Minister of Fiji to strengthen bilateral ties
S Jaishankar twitter

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।

जयशंकर, 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने तस्वीरों के साथ किये गये ट्वीट में कहा, ‘नई दिल्ली में हमारी मुलाकात के कुछ दिन बाद फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मिलकर अच्छा लगा। हमारे विकास सहयोग के जरिये संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।’

जयशंकर का स्वागत करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘..एक बार फिर से मिलकर और हमारे विकास सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा से खुश हूं।’ प्रसाद ने पिछले हफ्ते भारत का दौरा किया था।

जयशंकर नांदी में एक मंदिर भी गये। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट में कहा, ‘नांदी में श्री शिव सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में दर्शन किए। अपने संसदीय सहयोगियों के साथ फिजी में हमारी समृद्ध जीवंत संस्कृति और परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा।’

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement