facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से 40 दिनों के बाद ब्रिटेन लौटा लड़ाकू विमान F-35

Advertisement

ब्रिटिश उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम ने 6 जुलाई से मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी कर ली, जिससे विमान सक्रिय सेवा फिर से शुरू कर सका।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:22 PM IST
British F-35 fighter jet
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केरल में एक महीने से अधिक समय से फंसा यूके ब्रिटिस नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान मरम्मत के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के लिए उड़ गया। यह लड़ाकू विमान 14 जून को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण जब यह प्रिंस ऑफ वेल्स विमानवाहक पोत पर नहीं उतर पाया तो उसे केरल की ओर मोड़ दिया गया था। यहीं इसकी मरम्मत की गई। अमेरिका में बना दुनिया के सबसे उन्नत विमानों में शामिल इस विमान की कीमत 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है। 

नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम ने 6 जुलाई से मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी कर ली, जिससे विमान सक्रिय सेवा फिर से शुरू कर सका। बयान में कहा गया, ‘हम भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।’

सोमवार को जेट को ‘हैंगर’ से बाहर लाकर हवाई अड्डे के ‘बे’ में रखा गया। हैंगर का मतलब एक तरह का ढांचा होता है, जहां विमान रखे जाते हैं और हवाई अड्डे का ‘बे’ एक ऐसा क्षेत्र है जहां विमानों को खड़ा किया जाता है और यात्री विमान में चढ़ते या उतरते हैं। 

सूत्रों ने बताया कि लड़ाकू विमान की मरम्मत करने वाले ब्रिटेन के इंजीनियरों की 14 सदस्यीय टीम बुधवार को विशेष विमान ‘ग्लोबमास्टर’ से रवाना होगी। ब्रिटेन के लड़ाकू विमान को पूरे प्रवास के दौरान एयर इंडिया के ‘हैंगर’ में रखा गया था। 

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement