facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fake medicines: कोलकाता में 6.6 करोड़ रुपये की ‘नकली’ दवाएं जब्त

Advertisement

सीडीएससीओ और पश्चिम बंगाल औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कैंसर और मधुमेह की नकली दवाएं जब्त, जांच जारी

Last Updated- December 31, 2024 | 10:01 PM IST
The regulator declared 2 medicines fake, are you also taking them…these are the names नियामक ने 2 दवाओं को नकली बताया, कहीं आप भी तो नहीं ले रहे… ये है नाम

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने औषधि नियंत्रण निदेशालय, पश्चिम बंगाल के साथ संयुक्त अभियान में कोलकाता में एक होलसेल फर्म पर छापा मारकर 6.6 करोड़ रुपये की ‘नकली’ दवाएं जब्त की हैं। कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, ‘मामले की आगे जांच चल रही है।’ मंत्रालय का कहना है कि केयर एंड क्योर फॉर यू नाम की फर्म पर मारे गए छापे में कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी और अन्य दवाइयां जब्त की गईं, जिनके नकली होने का संदेह है।

मंत्रालय ने कहा, ‘इन दवाओं पर आयरलैंड, तुर्की, बांग्लादेश और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में निर्मित होने का लेबल लगा था और भारत में उनके वैध आयात के समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं मिला।’ मंत्रालय ने कहा कि जांच टीम ने कई खाली पैकिंग सामग्री भी बरामद की है, जिससे जब्त दवाओं की प्रामाणिकता को लेकर चिंता और बढ़ गई हैं।

सीडीएससीओ के ईस्ट जोन विंग के ड्रग्स इंस्पेक्टर ने होलसेल फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई अगस्त में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की घोषणा के बाद की गई है।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement