facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Fake passport scam: CBI ने ‘पासपोर्ट घोटाला’ मामले में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, 50 ठिकानों पर मारे छापे

CBI अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में 24 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें 16 अधिकारी भी हैं, जो रिश्वत के बदले में कथित तौर पर पासपोर्ट जारी कर रहे थे।

Last Updated- October 14, 2023 | 7:43 PM IST
CBI

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है और जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CBI ने गंगटोक में पदस्थ एक अधिकारी और एक बिचौलिए को भी हिरासत में लिया है।

CBI अधिकारियों के छापे कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालय के अलावा साल्ट लेक और हावड़ा में जारी हैं। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार तड़के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की।

अधिकारी ने बताया कि उससे करीब छह घंटे पूछताछ की गई, जिसके बाद CBI अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा, ‘यह व्यक्ति पासपोर्ट कार्यालय का एक कर्मचारी है। हमने आज सुबह उलुबेरिया में उसके आवास पर छापा मारा और उससे पूछताछ की।’

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में 24 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें 16 अधिकारी भी हैं, जो रिश्वत के बदले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-निवासियों सहित अपात्र व्यक्तियों को कथित तौर पर पासपोर्ट जारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर तलाशी की जा रही है।

First Published - October 14, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट