facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL सीजन में मालामाल होंगे ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स’ ! आय 30-35 फीसदी बढ़कर 3,100 करोड़ रुपये पर पहुंचेगी

Advertisement

गूगल की ओर से सकारात्मक रुख है, जहां इसने अपने पायलट कार्यक्रम के तहत प्लेस्टोर पर कुछ फैंटेसी मंचों को अनुमति दी है।

Last Updated- April 05, 2023 | 6:45 PM IST
Income Tax Department collected TDS worth Rs 700 crore from online gaming, crypto business
BS

IPL-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स’ सेक्टर की आय 30-35 फीसदी बढ़कर 2,900-3,100 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। बाजार शोध फर्म रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट ने यह अनुमान लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक, गेमिंग मंच पर 6.5-7 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लेनदेन करने की उम्मीद है।

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट के भागीदार उज्ज्वल चौधरी ने कहा कि अधिक विपणन खर्च के साथ ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स’ मंच के बारे में दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘अब हम बॉलीवुड सितारों को प्रचार करते हुए देख रहे हैं। नियामकीय ढांचे, GST के बारे में अब बेहतर स्पष्टता है।

गूगल की ओर से सकारात्मक रुख है, जहां इसने अपने पायलट कार्यक्रम के तहत प्लेस्टोर पर कुछ फैंटेसी मंचों को अनुमति दी है। भारत में फैटेसी स्पोर्ट्स के लिए ये सभी बेहद सकारात्मक कदम हैं। इसके साथ हमें उपयोगकर्ताओं के लेनदेन में 20-30 फीसदी वृद्धि की उम्मीद हैं।’

गूगल ने अपने पायलट कार्यक्रम के तहत चुनिंदा फैंटेसी स्पोर्ट्स के ऐप को अनुमति दी है। इनमें ड्रीम11, गेम्स24X7 का माई11 सर्किल, एमपीएल रमी और फैंटेसी क्रिकेट जैसे बड़े मंच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2023: केकेआर ने जेसन रॉय को 2.8 करोड़ रूपये में टीम से जोड़ा

चौधरी ने कहा, ‘हमें मौजूदा IPL सत्र के दौरान फैंटेसी स्पोर्ट्स की कुल आय 2,900-3,100 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इसमें भारत के सभी फैंटेसी क्रिकेट मंच शामिल हैं। यह पिछले साल के IPL सत्र की तुलना में लगभग 30-35 फीसदी अधिक है।’ IPL-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मार्च से शुरू हुआ और मई के अंत तक चलेगा।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement