facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FAO रिपोर्ट: भारत में कुपोषण में आई कमी, 3.93 करोड़ लोग कुपोषण से बाहर

Advertisement

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने इस आंकड़े को विस्तार से समझाते हुए आज कहा कि इस दो अवधियों के दौरान 3.93 करोड़ लोग कुपोषण की स्थिति से बाहर आ गए हैं।

Last Updated- July 30, 2024 | 10:56 PM IST
Malnutrition

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के कुपोषण की व्यापकता (पीओयू) आकलन के अनुसार भारत में कुपोषण कम हुआ है। विश्व में खाद्य सुरक्षा व पौष्टिकता की स्थिति (एसओएफआई 2024) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 2021-23 में 13.7 प्रतिशत जनसंख्या कुपोषण से ग्रस्त थी जबकि यह आबादी 2020-23 में 16.6 प्रतिशत थी। लिहाजा यह आंकड़ा भारत के लिए खुशी की खबर है।

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने इस आंकड़े को विस्तार से समझाते हुए आज कहा कि इस दो अवधियों के दौरान 3.93 करोड़ लोग कुपोषण की स्थिति से बाहर आ गए हैं। दिल्ली में 2 अगस्त को होने वाले कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चंद ने इस रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे थे।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करीब 60 साल बाद हो रहा है और इसमें दुनियाभर के 700 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह प्रतिनिधि कृषि से जुड़े समसामयिक मुद्दों जैसे सब्सिडी के बढ़ते बोझ, जलवायु परिवर्तन और पौष्टिकता की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

चंद के मुताबिक यूएन -एफएओ के नवीनतम आंकड़े केंद्र सरकार के उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर आधारित है। इससे कोविड 19 के बाद भारत में कुपोषण बढ़ने के विवाद पर भी विराम लगेगा।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement