facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: MSP पर केंद्र फिर करेगा किसानों से बातचीत, ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिन के लिए टला

Advertisement

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वे शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति तय करेंगे।

Last Updated- February 21, 2024 | 11:45 PM IST
Farmers Protest: Center will again talk to farmers on MSP, 'Dilli Chalo' march postponed for two days Farmers Protest: MSP पर केंद्र फिर करेगा किसानों से बातचीत, 'दिल्ली चलो’ मार्च दो दिन के लिए टला

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदर्शनकारी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित सभी मुद्दों पर पांचवें दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को प्रदर्शनकारी किसानों से शांति बनाए रखने और समाधान खोजने के लिए वार्ता में शामिल होने की भी अपील की।

इस बीच, पंजाब-हरियाणा की खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। किसानों के साथ झड़प में लगभग 12 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वे शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति तय करेंगे।

चौथे चरण की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार सुबह किसानों ने हरियाणा में अंबाला के समीप शंभू और खनौरी से आगे बढ़ने की कोशिश की। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े। इससे अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान खनौरी सीमा पर एक किसान की मौत हो गई।

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि पीड़ित की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के बालोके गांव के निवासी शुभकरण सिंह (21) के रूप में की गई है। केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा, ‘एमएसपी हो या फसल विविधीकरण, हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।’

‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं से देर रात तक सरकार की ओर से मिले बातचीत के ऑफर पर प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। हालांकि सूत्रों ने बताया कि किसान नेताओं ने वार्ता को देखते हुए अपना दिल्ली कूच दो दिन टालने का फैसला किया है।

किसान भारी पोकलेन, जेसीबी, ट्रैक्टरों के साथ पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे हैं। हरियाणा पुलिस ने कहा कि वे प्रदर्शन स्थल से ये भारी मशीनरी हटा लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने कहा कि ऐसे उपकरण सुरक्षा बलों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

पंजाब सरकार ने कहा कि यह दावा ‘पूरी तरह से गलत’ है कि राज्य सरकार ने सीमा पर किसानों को एकत्र होने की अनुमति दी है। यह जवाब केंद्र द्वारा प्रदर्शनकारियों के जमावड़े पर कड़ी आपत्ति जताने के एक दिन बाद आया है। (साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement