facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: जाम से दिल्ली का बुरा हाल! जगह-जगह पर लगे बैरिकेड्स, यातायात प्रभावित

Advertisement

हरियाणा से सटी सिंघु और टिकरी सीमाएं यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं जबकि गाजीपुर बॉर्डर पर अभी भी विनियमित तरीके से वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।

Last Updated- February 14, 2024 | 12:22 PM IST

Kisan Aandolan: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर पुलिस ने सिंघू और टिकरी सीमाओं पर कई स्तर के बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे बुधवार को दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।

हरियाणा से सटी सिंघु और टिकरी सीमाएं यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं जबकि गाजीपुर बॉर्डर पर अभी भी विनियमित तरीके से वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।

किसानों के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर के पास एक गांव में सड़क का एक हिस्सा खोद दिया गया। उत्तर प्रदेश से लगी अप्सरा और गाजीपुर सीमाएं यातायात के लिए खुली हैं लेकिन दोनों पर भारी सुरक्षा बल तैनात है।

शाहदरा से नोएडा सेक्टर-62 की ओर यात्रा कर रहे अंकित सिंह ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात थोड़ा प्रभावित हुआ है। सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि यातायात बंद हो सकता है और मैं अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग लेने की योजना बना रहा था। हालांकि, गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही मामूली रूप से प्रभावित हुई है। वहां भारी सुरक्षा तैनाती है।’’

लोगों को मंगलवार को दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर को पैदल पार करना पड़ा क्योंकि पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर किसानों के मार्च के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।

हरियाणा के करनाल में रहने वाले हेम सिंह ने कहा कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली जा रहे थे लेकिन उनकी बस को सीमा से लगभग एक किलोमीटर पहले रुकना पड़ा।

सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में मेरे भतीजे की शादी है और हम यातायात प्रतिबंध के कारण फंस गए हैं। बस चालक ने सीमा से एक किलोमीटर पहले वाहन रोक दिया। हम दिल्ली की ओर पैदल जा रहे हैं और निश्चित नहीं हैं कि हमें कोई वाहन मिलेगा या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें किसानों के मार्च के बारे में पता था, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि हम यहां फंस जाएंगे।’’

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement