facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: किसानों ने मनाया काला दिवस, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Advertisement

पंजाब सरकार ने मृतक शुभ करण के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उसकी बहन को नौकरी देने की पेशकश की है।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:59 PM IST
Farmers Protest: Farmers celebrated Black Day, petition filed in Supreme Court Farmers Protest: किसानों ने मनाया काला दिवस, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दोबारा सड़कों पर आए किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दो दिन पहले दिल्ली कूच की कोशिश के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष में 21 वर्षीय किसान शुभकरण की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया और राज्य की सीमा पर दो जगह डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा के नेताओं के पुतले फूंके।

पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा की ओर बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे। दूसरी ओर पंजाब सरकार ने मृतक शुभ करण के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उसकी बहन को नौकरी देने की पेशकश की है, लेकिन किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज की मांग पर अड़े हैं।

इस बीच, उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र और कुछ राज्यों में किसानों के ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन’ के अधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

याचिका में दावा किया गया है कि कई किसान संगठनों द्वारा अपनी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद केंद्र और कुछ राज्यों ने ‘धमकी’ जारी की है और राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं की किलेबंदी की है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement