facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल में बंद किसान कर रहे भूख हड़ताल

Advertisement

एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल में बंद ग्रेटर नोएडा के किसान अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं।’’

Last Updated- December 08, 2024 | 4:31 PM IST
Protesting farmers
Farmers protest

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के किसान भूख हड़ताल कर रहे हैं। वे फिलहाल गौतमबुद्ध नगर की एक जेल में बंद हैं।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल में बंद ग्रेटर नोएडा के किसान अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि किसानों की कुछ मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं, जिसमें 10 प्रतिशत भूमि आवंटन सुनिश्चित करने वाले नये कानून का कार्यान्वयन भी शामिल है। एसकेएम ने कहा, ‘‘जब ये किसान अपनी मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रशासन ने जबरन उन्हें हिरासत में ले लिया।’’

किसानों ने 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की भी मांग की है।

एसकेएम ने कहा, ‘‘जिला जेल में बंद किसान न्याय पाने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने खाना लेने से इनकार कर दिया। हालांकि उनकी हड़ताल शांतिपूर्ण है, लेकिन इससे उनके स्वास्थ्य को काफी खतरा है।’’ उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को प्राथमिकता के साथ सुनने का आग्रह किया है।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement