facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: किसानों का प्रदर्शन जारी, गुरुवार को रामलीला मैदान में होगा आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव

Advertisement

इसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:03 PM IST
why farmers are protesting again, किसान फिर आंदोलन क्यों कर रहे हैं,

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आंदोलन के दौरान मृत साथियों की याद में देशभर में श्रद्धांजलि सभा करने का आज फैसला किया जबकि विशेषज्ञों ने आंदोलन की लंबी अवधि को लेकर अपनी राय जताई थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कल ‘किसान मजदूर महापंचायत’ करने की घोषणा की है।

इसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस मोर्च ने ही वर्ष 2020-21 में दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस महापंचायत में किसी ट्रैक्टर को आने की अनुमति नहीं है जबकि 5000 से अधिक लोगों को शामिल करने की अनुमति नहीं दी गई है।

आधिकारिक रूप से हालिया सरकारी बयान में फिर यह उम्मीद जताई गई थी कि किसानों को अपना आंदोलन खत्म करने का वाजिब कारण मिल जाएगा। हालांकि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को मांग को कानूनी रूप से पूरा नहीं होने तक पीछे कदम नहीं हटाने पर अड़ हुए हैं।

गैर राजनीतिक संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता अभिमन्यु कोहर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि प्रदर्शन पूरे जोर शोर से जारी है। हम अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे। हमने 10 मार्च को सफल रेल रोको प्रदर्शन किया। हमें सभी लोगों से मदद मिल रही है और ऐसे में आंदोलन को कमजोर करने का कोई सवाल ही नहीं है। किसान बातचीत के लिए तैयार हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement