facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर खुलने पर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दिया बयान

Advertisement

किसान 13 फरवरी से सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

Last Updated- July 16, 2024 | 10:33 PM IST
farmers protest
Representative Image

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधकों के हटने पर किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार को शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधकों को ‘प्रायोगिक आधार’ पर हटाने का निर्देश दिया था।

किसान 13 फरवरी से सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। अधिवक्ता अक्षय अमृतांशु के माध्यम से अपील दायर करते हुए राज्य सरकार ने अवरोधकों को लगाने के लिए कानून-व्यव्सथा का हवाला दिया था।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करेंगे।

डल्लेवाल ने कहा, ‘हमारा फैसला है कि जब भी सड़क (राजमार्ग) खुलेगी, हम दिल्ली की ओर कूच करेंगे।’ उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement