facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmers Protest: सरकार अगर MSP की गारंटी पर चौथा कानून लाती तो किसान फिर प्रदर्शन नहीं करते- Hooda

Advertisement

प्रदर्शनरत किसान फसलों के लिए न्यूनतम मूल्य की गारंटी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर राजी नहीं हुई।

Last Updated- March 03, 2024 | 10:46 AM IST
Bhupinder Singh Hooda
Bhupinder Singh Hooda

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार कृषि उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे की दर पर खरीदने को अपराध बनाने के लिए चौथा कानून लाती तो किसानों को फिर से सरकार से जंग नहीं लड़नी पड़ती।

सरकार 2020 में तीन विवादास्पद कृषि-विपणन कानून लेकर आयी थी जिसे सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधारों के लिए आवश्यक बताया था। हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों के लंबे चले आंदोलन के बाद नवंबर 2021 में इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शनरत किसान फसलों के लिए न्यूनतम मूल्य की गारंटी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर राजी नहीं हुई।

वे अपनी मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन के तौर पर पिछले कई दिनों से पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

हुड्डा ने कहा, ‘‘अगर यह तब किया होता तो किसान फिर से प्रदर्शन के रास्ते पर नहीं जाते।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब भी वक्त है और उन्हें किसानों के मुद्दे हल करने तथा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तुरंत उनसे बातचीत करनी चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब केंद्र जून 2020 में पहला अध्यादेश लेकर आया था तो मैंने संसद में तीनों कानूनों के पारित होने से पहले कहा था कि कृषि उत्पाद को एमएसपी से नीचे की दर पर खरीदने को अपराध बनाने के लिए भी चौथा कानून लाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन सत्ता में आता है तो उनकी पार्टी एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार दावा करती है कि उसने 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा है। उन्होंने पूछा, ‘‘तो फिर कानूनी गारंटी देने में दिक्कत कहां है?’’

लोकसभा चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा होने की संभावना के साथ हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से ‘आप’ को कुरुक्षेत्र सीट दी गयी है जबकि बाकी की नौ सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। आप ने कुरुक्षेत्र सीट से अपनी हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता को खड़ा किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘400-पार’’ जाने के दावों पर हुड्डा ने कहा, ‘‘हर कोई उनके ‘जुमले’ के बारे में जानता है। यह एक और ‘जुमला’ है। लोग केंद्र तथा हरियाणा दोनों जगह बदलाव के लिए वोट करेंगे।’’

हुड्डा ने कहा कि पार्टी के लिए टिकटों के वितरण में जीतने की क्षमता प्रमुख मानदंड होगा।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एक राष्ट्रीय मुद्दा है और हरियाणा में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जहां समाज का प्रत्येक वर्ग एम.एल. खट्टर सरकार से ‘‘परेशान’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कई मोर्चों पर विफल हो गयी है। बेरोजगारी, मादक पदार्थ की समस्या, हाल में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिनदहाड़े हत्या से उजागर बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और किसान तथा कर्मचारियों के मुद्दे हैं।’’

कांग्रेस की प्रदेश इकाई में कथित अंदरुनी कलह को लेकर पार्टी पर लगातार निशाना साधे जाने पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है लेकिन भाजपा के अंदर दरारें हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 10:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement